फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा में गरजे, कहा- चेतावनी देने आया हूं

Fri, 18 Oct 2024 08:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मैं आपको चेतावनी देने आया हूं। अगर आप संगठित रहे तो सशक्त भारत बनेगा। भारत की लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है जब तक भारत का सनातन हिंदू बहुमत में है। जिस दिन यह अल्पमत में होगा उसे दिन लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागलपुर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वह भागलपुर में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि मैं आपको चेतावनी देने आया हूं।। अगर आप संगठित रहे तो सशक्त भारत बनेगा। भारत की लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है जब तक भारत का सनातन हिंदू बहुमत में है। जिस दिन यह अल्पमत में होगा उसे दिन लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब हिन्दू नहीं हैं। बांग्लादेश में भी हमारे भाई टूट गए, लूट गए। लोग कहते हैं कि  1947 में हमारी जनसंख्या थी, लेकिन अब हम (हिन्दू) 70% पर आ गए हैं। जहां 3000 मस्जिदे थी आज वहां 20 लाख मस्जिद हो गई हैं। जब मैं बोलता हूं तो सचमुच में मुझे पीड़ा होती है।

विज्ञापन


इस वजह से यहां से शुरू किया  हिंदू स्वाभिमान यात्रा
गिरिराज सिंह ने कहा कि भागलपुर के लोगों ने यहां के मुसलमान को जवाब दिया है इसलिए हम अपनी यात्रा की शुरुआत यहां से कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में खासकर अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिमा में जो डेमोग्राफ़िक बदलाव आये है यह चिंता की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें