फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 21 दिन में दूसरी बार पटना पहुंचे जेपी नड्डा, भाजपा कार्यालय में सांसद और विधायकों के साथ कर बैठक

Sat, 28 Sep 2024 12:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहां से सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सचिवालय स्थित सत्यमूर्ति पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 21 दिन में दूसरी बात आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहां से सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सचिवालय स्थित सात मूर्ति पहुंचे। वहां उन्होंने अमर शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण की एवं उन्हें नमन किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर भाजपा के वरीय नेता, मंत्री, सांसद और विधायकों से मुलाकात की। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा इन नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


2025 में होने वाले चुनाव में रणनीति तैयार
इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार आगमन को लेकर सियासी सरगर्गियां तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलकर बंद कमरे में गुफ्तगू करेंगे। साथ ही 2025 में होने वाले विधानसभा में रणनीति भी तैयार कर सकते हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखा जा रहा है।

सांसद-विधायक और पदाधिकारियों से बात कर रहे
इधर, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं के साथ जेपी नड्डा बैठक कर रहे। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद हैं। इस दौरान वे बंद कमरे में पार्टी के सभी सांसद-विधायक और पदाधिकारियों से बात कर रहे। तय कार्यक्रम के मुताबिक चार घंटे तक बिहार में रहेंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सदस्यता अभियान की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें