फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी में किए फेरबदल, वशिष्ठ नारायण-त्यागी को ताकत

Sat, 20 Jan 2024 11:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

JDU Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाईटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। 'अमर उजाला' ने तीन दिन पहले बताया था कि जदयू दफ्तर में नीतीश आए हैं और अब पार्टी में बदलाव की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की बनाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने बिहार प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और पार्टी के वयोवृद्ध नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद केसी त्यागी का भी कद-पद बढ़ा दिया है। त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश समेत कुल 22 नाम हैं। बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्टीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। 'अमर उजाला' ने तीन दिन पहले ही बताया था कि नीतीश अब ऐसा कुछ करेंगे।

विज्ञापन

ललन सिंह की कार्यकारिणी से छंटनी

मंत्री संजय झा समेत इन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की जगह जिन लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अफवाह उड़ रही थी, उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा के सांसद रामनाथ ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा भी इसी पद पर हैं। इनके अलावा पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सांसद और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष का कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान और पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष बने
पार्टी की नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लोकसभा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को दी गई है।  वहीं विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनुप लाल, दयानंद राय, संजय कुमार और मो. निसार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पूर्व विधायक राजीव रंजन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें