बिहार में नए डीजीपी आलोक राज पदभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखने लगे हैं। इस बदलाव की शुरुआत राज्य के 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले से हुई है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी की है। ट्रांसफर होने वाले 14 आईपीएस अधिकारियों में पांच आईजी, सात डीआईजी और दो एसपी शामिल हैं। कुछ अधिकारी वेटिंग में थे उन्हें अपराध पर नियंत्रण करने के लिए नयी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अपराध पर अंकुश लग सके।
यहां देखिये पूरी सूची
इस सूची में तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर में पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थापित 2006 बैच के
शिवदीप वामन राव लांडे भी हैं, जिन्हें पूर्णिया की जिम्मेदारी दी गई है। कहा जाता है कि वह जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां अपराधी क्षेत्र छोड़कर लापता हो जाते हैं। उनके अलावे पटना में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित 2002 बैच के
राकेश राठी हैं, जिन्हें पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पटना की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मैं पदस्थापित 2003 बैच के
राजेश कुमार अब मिथिला क्षेत्र दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) में पदस्थापित 2004 बैच के
विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय पटना की जिम्मेदारी मिली है। वह पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे।
सूची में यह भी हैं
पदस्थापन की प्रतीक्षा में 2006 बैच के पुलिस अधीक्षक
पंकज कुमार राज अब नागरिक सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक सह सहायक निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पूर्णिया में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित 2008 बैच के
विकास कुमार को बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। मिथिला क्षेत्र दरभंगा के पुलिस उपमहानिरीक्षक 2009 बैच के
बाबूराम को तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित 2010 बैच के
दीपक बरनवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) में पदस्थापित 2010 बैच के
निलेश कुमार को सारण क्षेत्र (छपरा) के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष शाखा में पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित 2010 बैच के
अभय कुमार लाल को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बेगूसराय में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित 2010 बैच के
रशीद जमाँ अब पटना पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) की जिम्मेदारी संभालेंगे। नागरिक सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक सह सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित 2012 बैच के
विजय प्रसाद को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मिली है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में 2014 बैच के पुलिस अधीक्षक
दयाशंकर को पटना के ईआरएसएस में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रतीक्षारत 2010 बैच के
शालीन को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पटना के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। वह विशेष कार्य बल के पुलिस महानिरीक्षक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।