पटनावासियों को डबल डेकर सड़क की सौगात।
- फोटो : अमर उजाला
15 जनवरी 2022 को हुई थी काम की शुरुआत
पथ निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि इस परियोजना का नाम गांधी मैदान–पीएमसीएच–अशोक राजपथ–साइंस कॉलेज डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर है। यह भारत का पहला दो लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर है। 422 करोड़ के इस परियोजना का शुभारंभ 15 जनवरी 2022 को हुआ था। 31 मई 2025 को इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया। हालांकि 10 प्रतिशत काम अब भी शेष बचे हैं। वह भी जल्द कर लिए जाएंगे। यह कॉरिडोर गांधी मैदान से कृष्णा घाट और गंगा पथ को जोड़ेगा। साथ ही गायघाट, पटना सिटी और कच्चीदरगाह तक आसानी से लोग पहुंच पाएंगे।
दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं
फ्लाईओवर के समानांतर 5.50 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर पीएमसीएच अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतदायक साबित होगा, जिन्हें अब जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी।
आइए जानते हैं इस परियोजना के बारे में...
डबल डेकर कॉरिडोर की संरचना:
ऊपरी डेक (Tier-2)
- लंबाई: 2,175.50 मीटर
- रूट: कारगिल चौक → साइंस कॉलेज
- यातायात दिशा: गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर
निचला डेक (Tier-1):
- लंबाई: 1,449.30 मीटर
- रूट: पटना कॉलेज → गांधी मैदान
- यातायात दिशा: साइंस कॉलेज से गांधी मैदान की ओर
निर्माण तकनीक:
- पाइल फाउंडेशन (गहराई: 44–51 मीटर, व्यास: 1.2 मीटर)
- सब-स्ट्रक्चर:
- RCC पीयर (1.70–2.30 मीटर व्यास)
- RCC पोर्टल (2.4 x 0.9 मीटर)
- सुपर-स्ट्रक्चर:
- कंपोजिट स्ट्रक्चर – स्टील गर्डर पर RCC डेक
- डेक चौड़ाई: 8.50 मीटर
- विशेष कनेक्टिविटी:
- पीएमसीएच से मल्टी लेवल कार पार्किंग (MLCP) की 3 प्रमुख कनेक्टिविटी