नदी के तटबंधों की लगातार की जा रही निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि तटबंधों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वीरपुर, कटिहार और पटना सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विभाग की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि तटबंधों की मजबूती और आपातकालीन तैयारी समय से पहले पूरी की जाए।
यह भी पढ़ें- Bihar: उद्योग मंत्री ने उद्यमिता संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, स्वरोजगार को बताया विकास की कुंजी
इसके साथ ही राज्य की जनता नियंत्रण कक्ष से जुड़कर बाढ़ से संबंधित किसी भी आपदा, आकस्मिकता, तटबंध में सीपेज, पाइपिंग, कटाव, क्षरण या जानबूझकर की गई क्षति से जुड़ी सूचना या शिकायत सीधे दे सकती है। इसके लिए 24 घंटे सातों दिन कार्यरत टोल फ्री नंबर 1800-3456-145 तथा दूरभाष नंबर 0612-2206669 एवं 0612-2215850 उपलब्ध हैं। इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अपील की कि बाढ़ से जुड़ी किसी भी असामान्य गतिविधि या क्षति की सूचना तुरंत संबंधित कार्यालय को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।