बिहार में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग से इसकी अधिसूचना जारी की है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को विकास आयुक्त बनाया गया है। वह स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग में एसीएस के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद को सामान्य प्रशासन विभाग का मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। वर्तमान में वह विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे।
1993 बैच के आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को पथ निर्माण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह अभी पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर स्थापित थे। इसके अतिरिक्त उन पर बिहार राज खनिज विकास निगम लिमिटेडके प्रबंध निदेशक, खान एवं भू तत्व विभाग के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त की भी जिम्मेदारी थी। अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त के प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
दिवेश सेहरा को पंचायती राज के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
1998 बैच के आईएएस अधिकारी नर्मदेश्वर लाल को खान एवं भू तत्व विभाग का प्रधान सचिव शहर खान आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावे वह बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिवेश सेहरा को पंचायती राज विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह मुख्य रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित हैं। इसके अलावे उन पर महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।
धर्मेंद्र सिंह को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया
2006 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को खान एवं भू तत्व विभाग के धारण सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह वर्तमान में सहकारिता विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। इसके अलावे उन्हें खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव और सामान प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त की जिम्मेदारी है। 2008 बैच के आईएएस अधिकारी भी कार्तिकेय धन जी को गाना उद्योग विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में वह पत्र निर्माण विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित हैं। इसके अलावे वह सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार पर हैं।