फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत

Mon, 29 Jan 2024 09:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : बिहार में भयंकर सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना बेतिया मझौलिया मुख्य मार्ग स्थित सिंगाछापर चौक के समीप की है। मृतक की पहचान पंचा शाह के पुत्र संजय कुमार (23) और निर्गुण पासवान के पुत्र राजू पासवान (40) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


आमने-सामने हुई टक्कर 
मृतक के परिजन विनय कुमार ने बताया कि मेरा भाई ई-रिक्शा लेकर सिरीसिया से लालगढ़ जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक पंचा शाह के पुत्र संजय कुमार (23) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें दो की इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। उन घायलों में दो की स्थिति बेहद नाजुक थी, जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा पर 6 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि उस स्कॉर्पियो पर गौरी शंकर मिशन स्कूल का पोस्टर चिपका था।

जांच में जुटी पुलिस 
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों के मौत की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची  और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें