फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराब के नशे में धुत होकर ऑफिस पहुंचे बड़ा बाबू, आईएएस अधिकारी ने किया पुलिस के हवाले

Sat, 06 Jan 2024 03:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

नबीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू सदानंद वर्मा प्रखंड मुख्यालय परिसर में ही शराब के नशे में मस्त थे और झूम रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शराब पीने के आरोप में सदानंद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन लोगों ने शराब नहीं पीने की शपथ ले रखी है, वहीं आज शराब के नशे में धुत मिले। मामला औरंगाबाद के नबीनगर अंचल कार्यालय का है। शराब के नशे में टुन्न बड़ा बाबू (हेड क्लर्क) हिलते डोलते अंचल कार्यालय पहुंचे तो प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी सह नबीनगर के अंचल अधिकारी गौरव कुमार ने उनकी जमकर खैर खबर ली।  इसके बाद उन्होने पुलिस को खबर की। मौके पर आई नबीनगर की पुलिस ने अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू को सलाखों के पीछे धकेल दिया।

विज्ञापन


शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए पहुंचे ऑफिस
गिरफ्तार बड़ा बाबू सदानंद वर्मा जहानाबाद ज़िले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बंदेया गांव के रहनेवाले हैं। नबीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू सदानंद वर्मा प्रखंड मुख्यालय परिसर में ही शराब के नशे में मस्त थे और झूम रहे थे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए जमकर शराब पी। इसकी सूचना आइएएस अंचल अधिकारी ने पुलिस को दी।  

नशे में झूम रहे बड़ा बाबू को गिरफ्तार कर लिया
सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए नशे में झूम रहे बड़ा बाबू को गिरफ्तार कर लिया। मामले सदर एसडीपीओ मो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं। पकड़े गए बड़ा बाबू का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। जांच में चिकित्सको ने शराब पीने की पुष्टि की है।  मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में शराबबंदी को लेकर काफी सख्त हैं। वहीं जिन्होंने शराब नहीं पीने की शपथ ले रखी है और शराबबंदी कानून को पालन कराने की जिम्मेदारी है, वहीं आज शराब के नशे में टल्ली जिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें