मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : बिहार सरकार
मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड स्थित गंगा नदी जहाज घाट पर चार युवकों की डूबने से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।