फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना की सब्जी मंडी ताबड़तोड़ गोलीबारी, ग्राहक और दुकानदार समेत तीन घायल; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Mar 2024 12:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : अचानक दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायल युवकों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पुनाइचाक स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार की देर रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायल युवकों को इलाज के लिए पटना के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल में जुड़ गई है। घटना की पुष्टि करते हुए शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी किसके द्वारा और क्यों की गई है, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


दो गुटों में हुई भिड़ंत
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर रात पुनाइचक सब्जी मंडी के नजदीक दो गुटों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस मामले में दोनों गुटों से जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाने को दी।

घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बताया जा रहा है की घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ युवकों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गुंजन कुमार ठाकुर, अजय कुमार एवं जितेंद्र राय नाम के तीन युवक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
 घटना के बाद पुलिस स्थानीय लोगों सहित मौके की सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना का कारण फिलहाल उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें