घटना के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
दम घुटने से गई एक की जान
इधर, इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोर कर फरार हो गया है। वही पीड़ित मिठाई दुकानदार ने बताया कि मेरा तीन स्टाफ दुकान के अंदर सोया था, तभी स्टाफ को आग की सूचना मिली। हालांकि, दो स्टाफ भागने में सफल हो गए वही एक स्टाफ आग बुझाने लगा जिसमे दम घुटने से एक स्टाफ की मौत हो गई है। मृतक स्टाफ का नाम मनीष था। वह यूपी के हतरस का रहने वाला था। मनीष पांच महीने पहले ही दुकान में काम करने के लिए आया था। स्थानीय लोगों का कहना है अर्पणा कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में कुल छह दुकान हैं जो को सभी जलकर खाक हो गया है। वही दूसरे तल पर पंजाब नेशनल बैंक को भी अपने चपेट में ले लिया है। हालांकि बैंक में केवल फर्नीचर और कुछ अन्य सामान ही जले। दुकानदारों का कहना है कि इस अगलगी की घटना में करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।