तेजस्वी यादव के साथ मिथिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पारु थाना क्षेत्र के लालू छपरा गांव के रहने वाले मिथिलेश प्रसाद यादव पारु विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय जनता दल के संगठन के विस्तार समिति के संयोजक और जिले में लंबे अरसे तक जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। देर शाम को अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनको आननफानन में मुजफ्फरपुर से पटना ले जाया जा रहा था। लेकिन इसी बीच रास्ते में ही ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हो गई। मिथिलेश यादव के निधन से राष्ट्रीय जनता दल परिवार शोकाकुल है। उनके निधन पर अन्य राजनीतिक दल के नेताओं में भी शोक संवेदना प्रकट की। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिथिलेश प्रसाद यादव काफी मिलनसार और उलझे हुए व्यक्ति के रूप में माने जाते थे। उनके सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपने एक बेहतर और अच्छे संबंध थे।मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय जनता दल में करीब 7 बार वह राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन में काफी मजबूती और विस्तार हुआ था।