फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फ्लाइट में महिला यात्री की गई जान, दरभंगा से मुंबई जा रहे विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 26 Dec 2023 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ते देख पायलट ने विमान को आपात स्थिति में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा से मुंबई जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। कारण यह था कि विमान में एक बुजुर्ग महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख पायलट ने विमान को आपात स्थिति में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। इसके बाद आननफानन में महिला को अस्पातल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषितकर दिया  बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ मुंबई जा रही थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


अस्पताल में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट से मुम्बई जानेवाली SG116 विमान टेकऑफ के कुछ देर बाद महिला कलावती देवी की तबीयत बिगड़ने लगी है। तो चालक दल ने एटीसी से संपर्क साधकर विमान की आपात लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर महिला को उतार कर पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद बुजुर्ग की जान नहीं बच पाई
विमान के कुछ यात्रियों ने कहा कि हवाई मार्ग में ही बिहार निवासी कलावती देवी (85) की तबियत खराब हो गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग के कारण विमान डेढ़ घंटे देरी से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें