फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी गिड़गिड़ाती रही, वह गोलियां दागते रहे; सावन में मछली खिलाने के नाम पर बुलाकर सहरसा में हत्या

Fri, 02 Aug 2024 10:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

मदन यादव के बड़े भाई ने बताया कि गांव के अशोक यादव और उसके सहयोगियों ने साजिश के तहत खाने पर बुलाया था। इसके बाद अपराधियों की मदद से उसे घेर कर गोली मार दी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा के पत्तरघट थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर 45 वर्षीय मदन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गुरुवार की देर रात की है। परिजनों के अनुसार, मदन यादव का गांव के ही अशोक यादव, संतोष यादव सहित अन्य से जमीन विवाद चल रहा था। इन लोगों ने मदन को मछली चावल का निमंत्रण देकर उसे बुलाया और लगभग आधा दर्जन गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पत्नी के सामने ही पति को मौत के घाट उतार दिया
घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना है। इधर घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों से ली। परिजनों ने बताया कि पत्नी के सामने ही अपराधियों ने मदन यादव गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। मृत मदन यादव के बड़े भाई ने बताया कि मदन पेशे से किसान था। उन्होंने बताया कि अशोक यादव और अन्य ने साजिश के तहत उसे खाना पर बुलाया और रास्ते में अपराधियों की मदद से उसे घेर कर गोली मार दिया। मदन को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया। पत्नी वहां गई तो दंग रह गई। उसने देखा कि अपराधी ने उसके ऊपर पिस्टल तान दिया है। यह देखते ही उसने अपराधी के पैर पकड़ लिए और छोड़ने देने के लिएआरजू विनती की, लेकिन अपराधियों ने पत्नी को हटा कर उसके सामने में गोली मार कर हत्या कर दी। एक-एक कर करीब 10 गोलियां मारी गईं। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

पत्नी ने सावन में मछली खाने से मना किया था
परिजनों ने बताया कि कुछ लोग मृतक मदन यादव को मछली चावल खाने का निमंत्रण देकर घर से बुलाकर ले गए थे। इससे पहले मदन की पत्नी ने सावन में मछली नहीं खाने की बात कहकर टालना चाहा। वह मदन को जाने नहीं देना चाह रही थी। पत्नी का कहना है कि अगर मदन ने उसकी बात मान ली होती तो शायद आज वह जिंदा रहता। परिजनों ने अशोक यादव, रामकुमार यादव, राकेश यादव, नीतीश यादव, सुधीर यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें