फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, गांव में घुसने लगा बाढ़ का पानी; ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 02 Aug 2024 09:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

तिरहुत नहर करीब 50 फीट फुट गया। इस कारण रक्सा पंचायत के चार वार्ड जिसमे वार्ड 13, वार्ड 14, वार्ड 15 और वार्ड 16 के इलाके के कई लोगों के घर में पानी घुस गया। इस कारण रात भर ग्रामीण जगे रहे
विज्ञापन
पुल हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात तिरहुत नहर का तटबंध पानी का तेज बहाव झेल नहीं पाया और करीब 50 फुट से अधिक इस हिस्सा ध्वस्त हो गया। तटबंध टूटते ही गांव में बाढ़ का पानी फैलने लगा। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन जल संसाधन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम आई और तटबंध की मरम्मत करने में जुट गई। 
विज्ञापन


नहर के मेन गेट को बंद कराया गया है
बताया जा रहा है कि रक्सा पंचायत के वार्ड 13 में तिरहुत नहर करीब 50 फीट फुट गया। इस कारण रक्सा पंचायत के चार वार्ड जिसमे वार्ड 13, वार्ड 14, वार्ड 15 और वार्ड 16 के इलाके के कई लोगों के घर में पानी घुस गया। इस कारण रात भर ग्रामीण जगे रहे। वहीं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और अंचल अधिकारी द्वारा नहर के मेन गेट को बंद कराया गया है। इधर, करजा थाना की पुलिस और आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं। वही देर रात तक वरीय अधिकारी के नहीं आने को लेकर ग्रामीण काफी नाराज दिखे। 

लोगों के घर में पानी भर आया है
स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि गुरुवार रात को तिरहुत नहर का तटबंध टूट गया है। इसके बाद पूरे गांव में आसपास के इलाकों में पानी भर गया। पानी आने के दौरान में कई लोग सो गए थे और सुबह जब उठे तो पूरे गांव में पानी भरा हुआ था। इस दौरान में सड़को पर भी कई फीट पानी आ गया है, इसके कारण से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के कई वॉर्ड में पानी आने से लोगों के घर में पानी भर आया है, जिसके बाद लोगों की और भी मुश्किल बढ़ गई है। इस दौरान में कई सड़कें जलमग्न हो गई। इस कारण आवागमन बाधित हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें