फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में किसान का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली; पुलिस को सड़क किनारे मिली लाश

Sun, 10 Mar 2024 11:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों द्वारा सुकेश कुमार के सिर में एक गोली मारी गई है। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अपराधियों ने शनिवार की देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार की सुबह किसान का शव रानीपुर कुरकुरी गांव के रास्ते नहर के किनारे पगडंडी से बरामद कर लिया है। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी सफीर आलम ने बताया कि मृतक की पहचान रानीपुर निवासी सुकेश कुमार 40 वर्ष के रूप में की है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


पत्नी और बच्चों से बराबर विवाद हुआ करता था
वार्ड पार्षद ने बताया कि सुकेश कुमार फुलवारी शरीफ थाना के रानीपुर में पुराने मकान में रहा करता था, लेकिन अभी कुछ माह पूर्व उन्होंने हाईकोर्ट कॉलोनी में नया मकान बनाया था। तब से वह वहीं रह रहा था। बताया जा रहा है कि सुकेश कुमार का अपनी पत्नी से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इधर, परिजन हिमांशु कुमार ने बताया कि सुकेश कुमार नशे के आदी हो चुका था। बताया कि नशे के लत के कारण उनकी पत्नी और बच्चों से बराबर विवाद हुआ करता था। इसी के कारण पिछले लगभग 10 दिनों से वह पत्नी का साथ छोड़कर अकेले रह रहे थे। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। 


घटना के बाद जांच में जुटी पटना पुलिस

फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के द्वारा सुकेश कुमार के सिर में एक गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें