फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फ्लाइट में बम की सूचना पर मची अफरातफरी; दरभंगा से दिल्ली जा रहे विमान के लिए आया कॉल निकला फर्जी

Wed, 24 Jan 2024 11:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : दिल्ली एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली कि दरभंगा से नई दिल्ली के लिए जा रही विमान में बम है। सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। फिर एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने विमान की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब कंट्रोल रूम को यह जानकारी मिली कि दरभंगा से दिल्ली जा रही विमान में बम है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। पूरे विमान की जांच की गई लेकिन अंततः विमान में बम नही मिला, तब जाकर सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। दरभंगा से संध्या 4.30 बजे उड़ान भरकर 6:01 बजे उसे दिल्ली में लैंड करना था, इस बीच कंट्रोल रूम को विमान में बम होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


फोन से मिली थी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त दरभंगा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने और फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी वाला कॉल आया, उसके कुछ ही मिनट बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। सुरक्षा चाक चौकस कर दी गई थी। कॉल करने वाले ने कंट्रोल रूम में फोन कर यह बताया था कि दरभंगा से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की विमान में बम है। कुछ देर में फ्लाइट को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिस वक्त कॉल की गई उसके कुछ देर बाद दरभंगा से आने वाली यह फ्लाइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाली थी। विमान के लैंड करने से ठीक पहले सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए थे। विमान की जांच करने के बाद इस कॉल को फर्जी कॉल बताया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ एयरपोर्ट प्रशासन ने चैन की सांस ली।

जांच में जुटी पुलिस 
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी हाई अलर्ट पर है। पुलिस भी कॉल का पता लगा रही है कि आखिर यह कॉल कहां से किया गया? यह कॉल किसने किया? इस तरह की भ्रामक सूचना देने के पीछे की वजह क्या है? इन सारे सवालों के जवाब के लिए पुलिस ने कई टीम बनाया है। पुलिस का कहना है कि फोन करने वाले को पुलिस बहुत जल्द ढूंढ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें