फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karpuri Thakur : पार्टी विधायक ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष को हड़काया, बोले- पांच हजार की भी भीड़ ऐसे ही लाए हैं...

Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बड़बोले और विवादित बयान देने वाले जदयू विधायक ने पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर विवादित बयान दिया था और अब वह अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर बिफर पड़े। मंच पर ही उन्हें कहने लगे- मुझे मत समझाईये....
विज्ञापन
जदयू विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू के बड़बोले और बयानवीर विधायक अक्सर अपने कार्यों और अनर्गल बयानों की वजह से चर्चाओं से घिरे रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर विवादित बयान दिया था और अब वह अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर बिगड़ पड़े। वह यहीं तक नहीं माने बल्कि उन्होंने कर्पूरी जयंती समारोह में लाई गई भीड़ पर भी बड़ी बात कह दी।

विज्ञापन


जानिए अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर क्यों भड़क गये गोपाल मंडल 
पटना के वेटरनरी ग्राउंड में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान बोलने के क्रम में गोपाल मंडल राम मंदिर में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में बोलने लगे। इस दौरान गोपाल मंडल ने कहा कि 
तभी मंच पर उन्हें एक छोटा सा कागज़ दिया गया। कागज़ पढ़ने के बाद गोपाल मंडल फिर अपनी बात को पूरा करने लगे। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें फिर धीरे से टोका। इसी बात पर गोपाल मंडल उनपर बिफर पड़े और कहा कि हमको इतना मत समझाईये...हम समझदार हैं। अब गोपाल मंडल पूरी तरह से बिगड़ गये। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि ऐसे ही 5 हजार की भीड़ थोड़े लाए हैं। आप बिहार के अंदर गोपाल मंडल को बोलने नहीं दीजियेगा तो कौन बोलेगा।
विज्ञापन


अतिपिछड़ा का कोई लीडर नहीं
गोपाल मंडल ने मंच पर भाषण देने के शुरूआती समय में कहा कि हमलोगों का कोई लीडर नहीं है, जो भी है मनमानी करता है। हमलोग बिहार के कोने कोने में जाएं और सबको जगाने का काम करें। इस तरह स्थिति ऐसी बना देंगे कि लोकसभा की 40 की 40 सीट जीतेंगे। फिर अपने भाषण के अंत में उन्होंने वहां जुटे लोगों से अपील करते हुए देश का प्रधानमंत्री कैसा हो..का नारा भी लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें