फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण गर्मी के कारण राजगीर सफारी का समय बदला, अब इतने बजे तक ही घूम पाएंगे

Wed, 23 Apr 2025 10:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम ने लोगों से अपील की है कि सन स्ट्रोक से आम लोगों को जहां तक हो बचने का प्रयास करना चाहिए। तेज तपती धूप में बच्चों या बूढ़ों को बाहर नहीं छोड़ें। 
विज्ञापन
राजगीर जू-सफारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। अगले पांच दिनों तक हीट वेव चलने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में पटना, नालंदा, गया, बक्सर, औरंगाबाद, गोपालगंज का पारा 40 डिग्री के पार चला गया। इस भीषण गर्मी को देखते हुए राजगीर में स्थित जू सफारी और नेचर सफारी के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब 24 अप्रैल से ये दोनों सफारी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी। यह निर्णय वन विभाग और सफारी प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया है।

विज्ञापन


वन विभाग के डीएफओ राजकुमार एम और जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम ने एक संयुक्त आदेश जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी है। आदेश के अनुसार, वर्तमान में राजगीर का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और बिहार मौसम सेवा केंद्र के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

बिहार के महाकांड: जब नक्सलियों ने हंसिया-कुल्हाड़ी से काटा 34 मासूमों का गला, परिजनों को दिखाया था खौफनाक मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ राजकुमार ने बताया कि दोपहर के समय तेज धूप और लू चलने से न केवल पर्यटकों बल्कि वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा की पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमने प्रातःकालीन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। पर्यटकों को दोपहर 12 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जबकि सफारी दोपहर दो बजे तक खुली रहेगी। प्रशासन ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वह भ्रमण के दौरान पर्याप्त पानी पीएं, उचित कपड़े पहनें और गर्मी से बचाव के अन्य उपाय अपनाएं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि बीमारी और बेहोशी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें