फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack : बिहार के मनीष रंजन की आतंकवादी हमले में मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख

Tue, 22 Apr 2025 11:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमले में बिहार के मनीष रंजन की भी मौत हो गई। वह हैदराबाद में आईबी कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर दुःख जताया है। 
विज्ञापन
मृतक मनीष रंजन का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमला हुआ जिसमें नौ सेना के लेफ्टिनेंट समेत 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पर्यटक भी शामिल हैं। इस दुखद घटना में बिहार के मनीष रंजन की भी मौत हो गई। वह हैदराबाद में आईबी कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एलटीसी (जम्मू-कश्मीर) घुमने गये थे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Police : बिहार में एक साथ 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जयंत कांत,बाबु राम और दाराद भी सूची में शामिल
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की मृत्यु की सूचना दुःखद। यह घटना निंदनीय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। आतंक के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें