फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पांच दिन बाद कब्र खोदकर फिर से निकाला गया शव, जानिये क्या है वजह

Sun, 24 Dec 2023 08:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : पुलिस ने रविवार को श्मशान से कब्र खोदकर एक शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि परिजनों के द्वारा ऐसा करवाया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि शव की एक बार फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कब्र से शव निकलवाती पुलिस और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक अज्ञात मृत युवक को दफनाने के 5 दिन बाद उसके परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उसके फोटो के आधार पर शिनाख्त किया है। शिनाख्त होने के बाद उसके शव को दफन किए गए जगह से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोद कर निकाला है। मामला नौतन थाना क्षेत्र के खापटोला बलुआ गांव के बीच गंडक नहर के किनारे जागीर सरेह की है। मृतक की पहचान गहरी गम्हरिया निवासी जगदेव प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद (35)  के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बुधवार को मिला था शव 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि नौतन थाना क्षेत्र के जागिर सरेह में बीते बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव को देखा था। शव को देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान करने में जुट गई। ग्रामीण और पुलिस की अथक कोशिश के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी थी। फिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए तीन दिनों तक फ्रिज में रखा था। नियम के अनुसार 72 घंटे तक परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया गया लेकिन तीन दिन तक भी शव की पहचान नहीं हो पाई। फिर शनिवार की दोपहर नौतन के श्मशान घाट पर शव का दफन कर दिया गया।

इस वजह से कब्र से निकाला गया शव 
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिस वजह से फोटो बहुत तेजी से वायरल होने लगा। वायरल फोटो के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली। मृतक के पिता जगदेव प्रसाद, चाचा राम जी प्रसाद, भाई विशुन देव प्रसाद और बेटा राजकुमार प्रसाद का कहना है कि मृतक मंगलवार की सुबह कमाने के लिए दूसरे प्रदेश निकला था। उसके बाद उसका कोई आता-पता नहीं चला। यहां तक कि युवक ने कोई फोन भी नहीं किया। इस वजह से परिजनों को किसी अनहोनी की अशंका सताने लगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देखकर मृतक की पहचान हुई और तब यह स्पष्ट हुआ कि विजय कुमार की मौत हो गई है। फिर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने कहना है कि किसी के द्वारा हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि रविवार के अपराह्न मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार के नेतृत्व में मृतक के शव को दफन गए जगह से निकालकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि 72 घंटे तक शव को फ्रिज में रखा गया था। शव की पहचान नहीं होने के कारण उसे दफन कर दिया गया था। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें