फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पंचायत ने अंतरजातीय शादी से मना किया, नहीं माने तो अब एक साथ लटके मिले बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड

Mon, 18 Dec 2023 12:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News : दोनों एक-दूसरे से पिछले चार साल से प्यार करते थे। शादी भी करना चाहते थे। अलग-अलग जाति के होने के कारण घरवाले शादी के लिए मान नहीं रहे थे। अंत में बात पंचायत तक पहुंची।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की लाश मिली है। दोनों एक-दूसरे से पिछले चार साल से प्यार करते थे। शादी भी करना चाहते थे। अलग-अलग जाति के होने के कारण घरवाले शादी के लिए मान नहीं रहे थे। अंत में बात पंचायत तक पहुंची। पंचायत ने भी अंतरजातीय विवाह की इजाजत नहीं दी। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। कुछ माह पहले ही बाहर से आए थे। सोमवार सुबह दोनों की फंदे से पेड़ से झूलती हुई लाश मिली तो ग्रामीण दंग रह गए। 
विज्ञापन


आम के पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका का शव लटक रहा था
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के की है। आज सुबह ग्रामीण टहलने गए तो देखा कि आम के पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका का शव लटक रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं इस घटना के बारे में कोई प्रेम प्रसंग में सुसाइड कह रहा है तो कोई इसे हत्या कर शव लटकाने की बात कह रहा। मरने वालों की पहचान मनु पटेल (24) और उसकी प्रेमिका (16) के रूप में हुई। दोनों नवतन थाना क्षेत्र के गम्भीरपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
4 साल से करते थे प्रेम, घर से 30 किलोमीटर दूर मिली लाशें
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक कायस्थ जाति था तो दूसरा कुर्मी जाति से। इसी वजह से दोनो के गार्जियन के बीच कई बार गांव में पंचायती भी हो चुकी है। इसके बाद दोनों जिले से बाहर भाग गए थे। कुछ माह पहले हाल में कुछ दिनों पहले ही बाहर से आये थे। सोमवार सुबह दोनों की लाश मिली। इधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी का कहना है कि दो प्रेमी प्रेमिका का शव मिला है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें