फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CRPF की यशस्विनी यात्रा औरंगाबाद पहुंची, इस तरह से हुआ वीरांगनाओं का स्वागत

Fri, 13 Oct 2023 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News: सीआरपीएफ की यशस्विनी यात्रा शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद जिले में पहुंची। यहां पहुंचने पर वीरांगनाओं का बेजोड़ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
वीरांगनाओं का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किए गए नारी शक्ति अभियान के तहत 150 वीरांगना महिला बाइकर्स समूह की "यशस्विनि यात्रा" शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद पहुंची। यात्रा में शामिल वीरांगनाओं का शहर के बियाडा ग्रोथ सेंटर स्थित सीआरपीएफ बटालियन हेडक्वॉर्टर परिसर में कमांडेंट जियाउं सिंह के नेतृत्व में शानदार-जानदार और भव्यतम स्वागत किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान महिला बाइकर्स समूह के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराकर अभिनंदन किया। वीरांगनाओं पर पुष्प वर्षा की गई। उन्हें फूलों का हार पहनाया गया। सीआरपीएफ की वीरांगनाओं की टीम लीडर खानेश्वरी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बल देने के उदेश्य से यह यात्रा देश के तीन अलग-अलग स्थान श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी से निकली है। तीनों ही यात्राएं 31 अक्तूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचकर समाप्त होगी। हर यात्रा में 75 बाइक शामिल हैं।

यात्रा देश के 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए कुल 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिस टीम को वह लीड कर रही है, वह यात्रा मेघालय के शिलांग से पांच अक्तूबर को निकली है। यह यात्रा भी 31अक्तूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी। बेटियां बेटों से कम नहीं, बल्कि उनसे आगे बढ़कर हैं। इस बात को अवाम को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। बेटियां सरस्वती, काली और दुर्गा स्वरूप हैं। बेटियों को भी आगे बढ़ने दें। उन्हें कामयाब होने दें और इसमें सहयोग भी करें, उनकी सभी से यही विनम्र अपील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें