फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में बेखौफ अपराधियों ने हवलदार से सर्विस रिवाल्वर छीना, लगा लापरवाही का आरोप

Tue, 09 Apr 2024 09:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं। एक पुलिसकर्मी का सर्विस रिवाल्वर  अपराधी ले भागे। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिसकर्मी ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक हवलदार से उनका सर्विस रिवॉल्वर लूट लिया। घटना खगौल स्थित दानापुर स्टेशन का है। हवलदार ने इसकी लिखित शिकायत खगौल थाने में की है। घटना के संबंध में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षा ने कहा कि पटना पुलिस में हवलदार के पद पर पदस्थापित रूप सिंह मीणा नौबतपुर के एक व्यक्ति के प्राइवेट गार्ड के रूप में प्रतिनियुक्ति किए गए थे। हवलदार रूप सिंह मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


छुट्टी मनाने गया था राजस्थान 
घटना के संबंध में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षा ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही अपनी छुट्टी मनाने राजस्थान अपने घर गए थे। वापस लौटने के क्रम में मंगलवार को ट्रेन से उतरने के बाद रूप सिंह मीणा एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पटना सिटी जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में दो अपराधी उनके पास पहुंचे और उनका सर्विस रिवॉल्वर और बैग छीन लिया। हवलदार ने बताया कि बैग में कुछ जरूरी कागजात थे। इस घटना से परेशान हवलदार ने इसकी लिखित शिकायत खगौल थाने में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें