फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election : पप्पू यादव नामांकन वापस लें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आलाकमान का हवाला देकर कही यह बात

Thu, 04 Apr 2024 09:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Congress Party : पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आजीवन इस पार्टी में रहने का एलान किया था। अगर वह इस एलान पर कायम रहना चाहते हैं तो उन्हें पूर्णिया लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल अपना नामांकन वापस लेना पड़ जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कांग्रेस के जवाब मिलने के इंतजार से थककर आज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 

विज्ञापन

अपना नामांकन पत्र भर लिया। इस मौके पर लोगों का काफी हुजूम था। पप्पू यादव ने अमर उजाला को बताया कि मैं कांग्रेस के लगातार पूछता रहा लेकिन कांग्रेस ने ना तो हां कहा और न ही ना कहा। लेकिन अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जो कहा उसे सुनकर पप्पू यादव की परेशानी जरुर बढ़ जाएगी।

पप्पू यादव को प्रदेश अध्यक्ष ने दी सलाह 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पप्पू यादव के नामांकन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि औरंगाबाद में निखिल बाबू को कांग्रेस का टिकट नहीं मिल पाया लेकिन किसी को भी आला कमान और कांग्रेस नेतृत्व इस बात की इजाजत नहीं देता कि वह निर्दलीय नामांकन करे। यह कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। पप्पू यादव पर कार्रवाई होगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो सलाह होगा कि अभी नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख बची हुई है इसलिए वह अपना नामांकन वापस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें