फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अस्पताल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, हाथ में दर्द महसूस कर रहे थे, ऑर्थो डिपार्टमेंट में इलाज करवा रहे

Sat, 15 Jun 2024 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : आज सुबह उठते ही सीएम नीतीश कुमार को हाथ में काफी दर्द महसूस होने लगा। इसके बाद अपने चिकित्सक से उन्होंने परामर्श लिया और प्राइवेट अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के साथ डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने सेल्फी ली। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह अचानक पटना सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल पहुंच गए। वह ऑर्थो डिपार्टमेंट में अपना इलाज करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह उठते ही सीएम नीतीश कुमार को हाथ में काफी दर्द महसूस होने लगा। इसके बाद अपने चिकित्सक से उन्होंने परामर्श लिया और प्राइवेट अस्पताल पहुंच गए। सीएम नीतीश ठीक हैं। ऑर्थो डिपार्टमेंट के सीनियर डॉक्टर उनका इलाज किया। डॉक्टरों ने उन्हें हाथ से व्यायाम करने की सलाह दी है। साथ ही फिजिकल वर्क पर ज्यादा फोकस करने को कहा गया है। अस्पताल में सीएम नीतीश कुमार करीब एक घंटे तक रुके। इसके बाद रवाना हो गए। 

विज्ञापन


14 मई को अस्वस्थ्य हुए थे
इससे पहले 14 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए थे। उस वक्त सीएम हाउस में डॉक्टरों की टीम ने उनकी देखरेख की थी। स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई थी। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए। इसलिए 14 मई के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री आवास लौट गए सीएम नीतीश
बता दें कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार पटना लौटे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। शुक्रवार को उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की। इसमें 25 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई। सीएम हाउस से करीबीयों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। हाथ में दर्द होने के कारण वह इलाज के लिए अस्पताल गए थे। डॉक्टर से परामर्श के बाद अस्पताल से वापस सीएम हाउस लौट आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें