प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सोमवार को नीट अभ्यर्थियों ने किया था बवाल
नीट की परीक्षा में धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों ने पटना की सड़कों पर जमकर बवाल मचाया था। लॉ एंड ऑर्डर की बात कहकर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे उन अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किये थे, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गये। इस संबंध में छात्र नेता सौरव कुमार ने सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि इस मामले में पूरी तरह से केंद्र और राज्य सरकार फेल्योर है। बड़ी-बड़ी एजेंसी बिना बड़े-बड़े सरगनाओ के सेटिंग गेटिंग के साथ नहीं जाती तो किसी भी हालत में पेपर लीक नहीं होता। छात्र नेता सौरव कुमार ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार में अगर हिम्मत है तो इस पर तुरंत कार्रवाई करें ताकि पेपर लीक करने की कोई हिम्मत ना कर सके। इन प्रदर्शन से सरकार की हो रही किरकिरी से बचने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने एक नया कानून लाने जा रही है, जिसके बाद प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ पूर्णरूपेण सख्ती की जा सकेगी।