अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता मितराम यादव ने बताया छह महीने पहले कमलेश की पत्नी उसे लेकर शहर में रहने आई थी। उन्होंने बताया कि हमें पता था कि कमलेश दरभंगा में ही रहता है। जब हमें कमलेश के ससुराल वालों द्वारा फोन कर बताया गया कि कमलेश का एक्सीडेंट हाजीपुर में हो गया है। जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि कमलेश की पत्नी चांदनी ने ही उसकी हत्या करवाई है। उन्होंने बताया कि कमलेश छह महीने से घर से बाहर था, लेकिन उसकी पत्नी उसे हम लोगों से बात भी नहीं करने देती थी। कमलेश की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व दरभंगा जिले की रहने वाली चांदनी से हुई थी। तभी से वह गांव में रहना नहीं चाहती थी।
वहीं, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के राम भरोसे होटल के पास एक घर से संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद किया गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी का फर्द बयान दर्ज किया गया है। हालांकि मृतक के पिता द्वारा उसकी पत्नी पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।