फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही बस पलटी, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

Mon, 22 Jul 2024 10:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : नेपाल में बस एक्सीडेंट के बाद अब बिहार में ऐसा हादसा हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना तब हुई जब बस चालक एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश करने लगा था।
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही एक बस बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी-पुपरी एसएच 52 स्थित मकिया गांव के मोड़ के निकट की है।  इस दुर्घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक की पहचान जजुआर कटैया गांव निवासी विजय कुमार मांझी और बस का खलासी बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोखलेनगर बिशनपुर निवासी मुन्ना कुमार के रुप में हुई हैं।

विज्ञापन


बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि स्लीपर बस (बीआर06पी/ई6635) सीतामढ़ी से सिल्लीगुड़ी जा रही थी। इस बीच विपरीत दिशा से जा रहे एक बाइक सवार युवक को बचाने के क्रम में बस सड़क के बाएं बगल पलट गई। बाइक सवार युवक अनुमंडल के बिस्फी प्रखंड के भैरवा स्थित उगना महादेव मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहा था। तभी अचानक वह सामने आ गया, जिसे बचाने के क्रम में बस पलट गई। बस पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

दो लोगों की हालत है गंभीर 
घटना के संबंध में बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि इस बस दुर्घटना में किसी के हताहत नहीं होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से दो घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस पलट गई। एंबुलेंस से दुर्घटनास्थल पर से उठाकर इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जख्मी बाइक सवार युवक को स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घायल खलासी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है। जबकि, बस में सवार दो चालक और एक कंडक्टर के अलावे तकरीबन एक दर्जन से अधिक मामूली रूप से जख्मी यात्रीगण अपना-अपना इलाज विभिन्न अस्पतालों में करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें