फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में हाईकोर्ट के निर्देश पर 64 घरों पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस रही मौजूद

Thu, 03 Aug 2023 07:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में 64 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है। अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। लेकिन इस बार नगर परिषद क्षेत्र से बाहर भी अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का डंडा चला है। जहां जिला प्रशासन ने एक या दो नहीं, बल्कि कुल 64 घरों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


बता दें कि यह कार्रवाई खैरा प्रखंड क्षेत्र के डूमरकोला गांव में की गई। हालांकि, इससे पूर्व अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व नोटिस देकर सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की निर्देश जारी किया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों के कानों में जूं तक नहीं गई, जिसके बाद गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पांच दर्जन से अधिक पुलिस जवानों के साथ बुलडोजर लेकर डुमरकोला गांव पहुंच गए। जहां हाईकोर्ट के निर्देश पर एक के बाद एक कुल 64 घरों पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। 

हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों ने जिला प्रशासन का विरोध भी किया। लेकिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और भारी संख्या में मौजूद पुलिस जवान को देख अतिक्रमणकारियों का एक नहीं  चली। बता दें कि डुमरकोला से विट्ठलपुर जाने वाले ग्रामीण सड़क पर डुमरकोला गांव में सड़क के दोनों और अतिक्रमण कर घर बना लिया था, जिसे दूसरे गांव के लोगों को उस मार्ग से होकर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की और यह मामला हाईकोर्ट में चला गया था, जिसके बाद हाईकोर्ट से निर्देश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इधर, सड़क किनारे सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें