फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga News: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी, बस स्टैंड में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

Thu, 03 Aug 2023 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी निकल गई, जिसके चलते बस स्टैंड में खड़ी पुरानी गाड़ियों में आग लगी। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी से बस स्टैंड में खड़ी कई पुरानी गाड़ियों में आग लग गई, जिसके कारण बस पड़ाव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बस स्टैंड में खड़ी गाड़ियों को चालकों के द्वारा आग की लपटों से दूर कर वहां के स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग पर काबू करने में जुटते हुए इसकी सूचना सदर थाना के साथ ही अग्निशमन विभाग को दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


वहीं, मौके पर उपस्थित नीलकमल बस के मालिक फूलदेव यादव ने कहा कि इस बस स्टैंड की स्थिति बहुत ही खराब है। लगभग तीन महीने से यह ट्रांसफार्मर खराब था। काफी भागदौड़ के बाद चार दिन पहले ट्रांसफार्मर तो बदला गया, लेकिन ट्रांसफार्मर के आसपास लगे पेड़ को विभाग के द्वारा न तो छाटा गया और न ही छाटने के लिए कहा गया।

इस घटना में बिजली विभाग की स्पष्ट लापरवाही है। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर यह आग किसी बस में लग जाती तो बहुत बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता था। क्योंकि एक बस की कीमत लगभग 40 लाख होती है और इस बस स्टैंड से प्रतिदिन 500 से ज्यादा बसों का परिचालन होता है।
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड की जैसे ही हम लोग को फायर स्टेशन से सूचना मिली कि बस अड्डा में आग लगी है। वैसे ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाए। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का भी आकलन नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें