फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुंगेर में बीएमपी जवान का मर्डर, पूजा-पंडाल घूमने निकला था, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Tue, 24 Oct 2023 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

परिजनों का कहना है कि दुर्गापूजा की छुट्टी में अमन घर आया था। महानवमी यानी सोमवार देर शाम वह घर से बाहर पूजा-पंडाल घूमने निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने गोलीमाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में बीएमपी जवान की हत्या कर दी गई। जवान महानवमी की शाम में घूमने के लिए निकला था, इसी दौरान अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बासुदेवपुर आउटपोस्ट के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन




बीएमपी- 7 में बम स्क्वाड में तैनात था अमन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत जवान की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। वह बीएमपी- 7 (दरभंगा) में बम स्क्वाड की टीम में शमिल था। 

घर से बाहर पूजा-पंडाल घूमने निकला था
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि दुर्गापूजा की छुट्टी में अमन घर आया था। महानवमी यानी सोमवार देर शाम वह घर से बाहर पूजा-पंडाल घूमने निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलीमाकर उसकी हत्या कर दी। अपराधियों ने क्यों और किस उद्देश्य से अमन को गोली मारी यह जांच का विषय है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करे। एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि अमन हत्याकांड की जांच के टीम का गठन किया गया है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें