फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi : गिरिराज के हलाल विवाद पर जदयू ने पीएम मोदी को घसीटा; अब नमो के जूते पर मचाया हंगामा

Mon, 18 Dec 2023 01:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : दिल्ली में मंगलवार को होने वाली इंडी एलायंस की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी और सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के बीच संग्राम छिड़ा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हलाल विवाद पर अब जदयू ने सीधे पीएम मोदी को घेर लिया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर जदयू ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ दिल्ली में इंडी एलायंस की मंगलवार को होने वाली अगली बैठक के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाईटेड) ने हमलावर रुख अपना लिया है। जदयू ने आधिकारिक तौर पर पीएम मोदी पर हमला किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी के जूते पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के पहरेदार बनने वाले पीएम मोदी जो जूता पहन रहे हैं, वह हलाल का है या झटका का? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदुओं से हलाल मटन छोड़ने की अपील की थी और इससे पहले उन्होंने सीएम नीतीश को बिहार में हलाल उत्पादों को लेकर सलाह दी थी। अब जदयू ने इसी बात पर पीएम को घेरा है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के जूते हलाल के हैं या झटका के?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनके जूते को लाल घेरे में करके सवाल पूछा। हलाल और झटका पर राजनीति चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के जूते हलाल के हैं या झटका के? सनातन धर्म के पुरोधा गिरिराज सिंह को सनातनियों को भी इसकी जानकारी दीजिए। नीरज कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ की गुफा में उन्माद फैलाने का मंत्र जाप करते हैं। झूठी गारंटी का वादा करते हैं। भाजपा वाले जवाब दें कि पीएम मोदी के जूते हलाल के हैं या झटका के?



भाजपा ने कहा- जदयू प्रवक्ता बेशर्मी की हद पार चुके हैं
भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाईटेड के मुख्य प्रवक्ता जी थोड़ा शर्म कीजिए। आपलोग बेशर्मी का हद पार चुके हैं। आपके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान मंडल में महिलाओं को लेकर बयान देकर यह साबित कर चुके हैं। थोड़ा तो शर्म कीजिए। प्रधानमंत्री मोदी भगवान शंकर का मंत्र जाप कर रहे थे वह भी आपको उन्मादी लग रहा। आपलोग सनातन को उन्मादी बता रहे हैं। आपको पता नहीं जूते फैक्ट्री में बनते हैं। चारों तरफ बिहार में कत्लगाह बना दिया गया है। दो नंबर की शराब के अड्डे बन गए हैं। शराबियों का जमावड़ा लगा दिए हैं। सूरज को टॉर्च मत दिखाइए। थेथरलॉजी मत दीजिए। कुछ शर्म कीजिए और सोच समझ कर बयान दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें