फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- सीएम नीतीश को दौरा पड़ता है, दलितों-महिलाओं को शर्मसार किया

Mon, 13 Nov 2023 06:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए, हमलोग यह मांग करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक शैलेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा ने लड़कियों की शिक्षा और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को लेकर बयान दिया है, तब से लेकर जो सियासी घमासान शुरू हुआ है, वह थमने नहीं रहा। अब भाजपा के विधायक सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को दौरा आता है। 

विज्ञापन


भाजपा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करती है
भाजपा विधायक शैलेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं युवाओं दलितों को शर्मसार किया है। जिस तरह से सदन में जीतनराम मांझी आरक्षण पर अपनी बात रख रहे थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक भड़क गए। जीतन राम मांझी दलित समाज के आरक्षण पर बात कर रहे थे। इतनी सी बात पर वह अचानक भड़क गए। स्पष्ट लग रहा था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। भाजपा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करती है।

जब से महागठबंधन के साथ गए, तब से ऐसा हुआ
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि जबसे सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन में गए हैं तब से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मुझे शंका है राजद के लोग कहीं न कहीं खाने में कुछ ऐसी चीज मिला रहे हैं, जिससे उनका दिमाग खराब हो। वह प्रधानमंत्री बनने का जो सपना देखा है, वह तो अब समाप्त हो गया। भाजपा विधायक ने कहा कि उनके स्वास्थ्य की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए, हमलोग यह मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें