सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने जलाभिषेक किया।
- फोटो : अमर उजाला
अश्विनी चौबे और सीएम नीतीश के बीच बातचीत
इधर, बक्सर में ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार और अश्विनी चौबे में बातचीत हुई। सीएम नीतीश कुमार ने विकास कार्य का जायजा भी लिया। भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि ईश्वर की कृपा से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य हुआ। जदयू के साथ गठबंधन के सवाल पर अश्विनी चौबे ने कहा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा।
तेजस्वी यादव को कार्यक्रम में बुलाया गया था
दरअसल, राजद की ओर से सरकार को लीड कर रहे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी शनिवार को ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 के शिलान्यास कार्यक्रम में बुलाया गया था। उन्हें शुक्रवार को राजभवन भी बुलाया गया था। शुक्रवार को वह राजभवन नहीं गए तो नीतीश कुमार के बगल वाली उनकी कुर्सी से पर्ची हटाकर वहां जदयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी सीएम से बतियाते नजर आए। शनिवार को बक्सर में भी कुर्सी लगी रही लेकिन तेजस्वी यहां भी नहीं पहुंचे।