फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics : बिहार में राजनीतिक संकट के बीच चिराग पासवान को एनडीए ने दिल्ली बुलाया; सीएम नीतीश पर होगी बात

Fri, 26 Jan 2024 10:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान को भी दिल्ली बुलाया है। बिहार के राजनीतिक संकट पर भाजपा उनसे भी बात करेगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चिराग के बीच तल्ख रिश्ता है, जिसके कारण यह बातचीत अहम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान को भी दिल्ली बुलाया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद चिराग पासवान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान रविवार शाम साढ़े पांच बजे एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह से अहम बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार और चिराग के बीच तल्ख रिश्ता है
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और चिराग के बीच तल्ख रिश्ता है, जिसके कारण यह बातचीत अहम है। 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान और उनकी पार्टी पर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। कहा गया था कि चिराग के कारण ही जदयू को महज 45 सीट मिल पाई थी। इसके बाद से चिराग और सीएम नीतीश कुमार के रिश्ते तल्ख होते गए। इतना ही नहीं चिराग पासवान भी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं। 

विज्ञापन

पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करते सांसद चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला
चिराग ने कहा था- अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं
इससे पहले चिराग पासवान ने अपने आवास पर लोजपा (रामविलास) के नेताओं के साथ बैठक की। चिराग ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं।  इधर, बिहार भाजपा के शीर्ष नेता पहले से ही दिल्ली में हैं। गुरुवार रात बिहार के बड़े नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक हुई। यह मीटिंग करीब डेढ़ घंटे की बैठक हुई। इस बैठक में विनोद तावड़े भी मौजूद थे। हालांकि, बैठक से निकलने के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कहा कि यह सामान्य बैठक थी। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। 
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें