फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सिक्किम के गैंगटॉक से अपहृत नाबालिक छात्र बिहार से सकुशल बरामद, ऐसे पहुंचा बिहार

Thu, 28 Sep 2023 07:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar Police : 20 अगस्त को सिक्किम से नाबालिग छात्र का उसके स्कूल के पास से अपहरण कर लिया था। बिहार पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया है। उसे भागलपुर एवं मधेपुरा जिला दियारा क्षेत्र अंतर्गत कहीं छिपा कर रखा गया था। 
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ अपहृत बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के गैंगटॉक से अपहृत नाबालिक छात्र को बिहार पुलिस ने मधेपुरा से सकुशल बरामद किया है। इस संबंध में मधेपुरा एसपी का कहना है कि बच्चे की बरामदगी को लेकर पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआ लगान गांव से की गई है। एसपी ने बताया कि इस काण्ड का मुख्य सरगना इसी गांव का मिथिलेश राय है।

विज्ञापन


स्कुल के पास से हुआ था अपहरण 
अपहरण के संबंध में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने 20 अगस्त को सिक्किम राज्य के गंगटोक सदर थाना अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग छात्र का उसके स्कूल 'वेस्ट पाइंट सिनियर सेकेण्ड्री स्कूल" के पास से अपहरण कर लिया गया था। जांच के क्रम में सिक्किम पुलिस को यह पता चला कि अपहृत नाबालिग बच्चे को भागलपुर एवं मधेपुरा जिला के दियारा क्षेत्र में कहीं छिपा कर रखा गया है। तब सिक्किम पुलिस ने इस बात की जानकारी मधेपुरा एसपी राजेश कुमार को दी। मामला की जानकारी मिलते ही मधेपुरा एसपी ने त्वरित करवाई करते हुए एक स्पेशल टीम का गठन किया और छानबीन करते हुए चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआ लगान गांव में छापेमारी किया। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहृत मासूम बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

कौन था सरगना 
मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपहरण काण्ड का मुख्य सरगना मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआ लगान गांव निवासी मिथलेश रॉय है।  वह सिक्किम के गैंगटॉक में प्राइवेट नौकरी करता था और वहीं से अपहरण जैसे संगीन वारदात को अंजाम दिया करता था। गैंगटॉक से छात्र का उसने अपहरण कर अपने गांव भेज दिया और अपहृत बच्चे के परिजनों से फिरौती की डिमांड करने लगा। इसी दौरान गैंगटॉक एसपी ने टेक्निकल सेल की मदद से मधेपुरा के चौसा का लोकेशन मधेपुरा एसपी को शेयर किया। जिसके बाद हरकत में आई मधेपुरा पुलिस ने अपहृत बच्चे को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें