फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : समस्तीपुर रिलायंस ज्वेल्स में दो करोड़ का डाका; शटर गिराए जाते समय एक-एक कर घुसे, अंदर बंद कर लूट

Wed, 28 Feb 2024 10:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Reliance Jewels : बिहार में एक तरफ सरकार निवेशकों को न्यौता दे रही है और दूसरी तरफ रिलायंस ज्वेल्स जैसे शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटकर डकैत भाग निकलते हैं। ताजा घटना समस्तीपुर के मोहनपुर इलाके में हुई है।
विज्ञापन
समस्तीपुर के मोहनपुर में मुख्य सड़क पर है यह शोरूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात करीब आठ से नौ बजे के बीच जब शटर गिराए जाने की तैयारी चल रही थी, एक-एक कर कई डकैत अंदर घुसे और हथियार के बल पर करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी लेकर हथियार लहराते हुए निकल गए। अपराधियों ने पहले से रेकी कर रखी थी और शटर गिराए जाने के समय के हिसाब से पहुंचे थे। पूरी वारदात को शटर गिराकर अंजाम दिया गया और फिर अपराधी रिलायंस कर्मियों को हथियार के बल पर अंदर रहने की ताकीद करते हुए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्तीपुर में डाके के बाद गहमागहमी। - फोटो : अमर उजाला
घुसते ही शटर गिराया, निकलते समय बंद कर गए
बिहार में एक तरफ सरकार निवेशकों को न्यौता दे रही है और दूसरी तरफ रिलायंस ज्वेल्स जैसे शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटकर डकैत भाग निकले हैं। घटना की सूचना से पुलिस भी परेशान है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और फिंगर प्रिंट के साथ सीसीटीवी फुटेज जुटाया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि रात करीब 9:00 बजे शोरूम बंद होता है। हर दिन की तरह बुधवार रात भी इसकी तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पहले ग्राहक की तरह दो बदमाश अंदर घुसे। उनके पीछे-पीछे एक-एक कर चार अन्य अपराधी भी अंदर घुस गए। अंदर घुसने ही इन अपराधियों में से कुछ ने हथियार के बल पर सभी को काबू में कर लिया, जबकि दो ने शटर गिरा दिए। इसके बाद अपराधियों ने आराम से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधी करीब आधे घंटे तक अंदर रहे। इस दौरान काउंटर और शोकेस में रखे सोना-हीरा के जेवरात समेट कर चलते बने। जब अपराधी शटर गिराकर बाहर निकल गए, तब कर्मचारियों ने शोर मचाया। शटर खुलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें