फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में फिर हैवानियत, मिठाई में नशा मिलाकर किया बेहोश; फिर नाबालिग के साथ गैंगरेप

Sun, 18 Aug 2024 11:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : मुजफ्फरपुर के बाद बिहार के एक और शहर में एक नाबालिग के साथ वहशियों ने गैंगरेप किया है। पीड़िता का कहना है कि उसे मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर बहला-फुसला कर खिलाया और फिर बेहोश हो जाने पर उसके साथ घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार के गया में 12 साल की एक बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों ने पीड़िता को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर सामूहिक बलात्कार किया था। गया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिठाई में नशा मिलाकर किया गैंगरेप 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शनिवार को बच्ची दोपहर को जलावन चुनने घर से निकली थी। खेतों के आस-पास जलावन चुनने के बाद गांव के ही तीन लोगों ने बच्ची को बुलाया और मिठाई में नशीला पदार्थ डालकर बहला-फुसलाकर उसे मिठाई खिला दिया। मिठाई खाने के बाद बच्ची बेहोश हो गई। उसके बाद तीनों आरोपियों ने खेत के पास स्थित बोरिंग रुम में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने बोरिंग रूम को बाहर से ताला लगा कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें