घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
परिजनों ने कहा-जबरन उठाकर ले गये
परिजनों का कहना है कि छात्रा घर के पीछे पशु को खाना खिला रही थी। तभी चार की संख्या में अपराधी आये और छात्रा को जबरन खींचकर अपने बलेनो गाड़ी में बैठाकर ले भागे। चिल्लाने की आवाज जब तक लोगों ने सुना और जबतक कोई कुछ कर पाता, तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। परिजनों का कहना है कि जिस गाड़ी से छात्र का अपहरण हुआ है वह सफेद रंग का बलेरो था, जिसका नंबर BR90 AS 8369 है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस कह रही प्रेम प्रसंग
परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना मटिहानी थाना को दी। छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के संबंध में सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन ने बताया है कि एक सूचना मिली थी कि कुछ लड़कों ने जबरन एक लड़की का अपहरण कर लिया है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने पर प्रथम दृष्टि में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस लड़की को रिकवर करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस कैंप कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पीजी की पढ़ाई करती है। साथ ही साथ उसने जीएनएम का भी कोर्स किया था, फिलहाल घर में ही रहती थी। अपहरण करने वाला ऋषिकेश कुमार बताया जाता है।