बैठक में मौजूद अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इनकी भी थी उपस्थिति
इस बैठक में बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सरकार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवार सहित कई विभागों के पदाधिकारी जैसे पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा सहित राज कुमार, सचिव, संयुक्त सचिव, ख्याति सिंह एवं राजकुमार झा, सचिव, बिहार विधान परिषद् उपस्थित थे।
प्रेस सलाहकार समिति की बैठक हुई
इस बैठक के बाद बिहार विधान सभा की प्रेस सलाहकार समिति की भी बैठक हुई, जिसमें आगामी सत्र के सफल-संचालन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुए । इसके अलावा प्रेस सलाहकार समिति के गठन, कार्यो एवं प्रेस पास निर्गत करने संबंधी नियमावली बनाने हेतु पूर्व में गठित उप समिति के कार्यकाल को 31 दिसम्बर, 2024 तक विस्तारित किया गया। बैठक में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बतया कि सभा सचिवालय की रद्दी वस्तुओं की नीलामी और निष्प्रयोजित वाहनों की नीलामी से राजकोष में क्रमशः 12.15 लाख और 33.75 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। इस बैठक में उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, सचिव राज कुमार, संयुक्त सचिव ख्याति सिंह एवं समिति के उप सभापति विनोद बंधु सहित प्रेस सलाहकार समिति के सदस्यगण भी उपस्थित थे। इन बातों की जानकारी बिहार विधान सभा के
जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी।