फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फिर एक स्वर्ण व्यवसायी का सरेराह मर्डर; मुजफ्फरपुर में कारोबारी को घर के पास गोली मारी

Sat, 09 Mar 2024 11:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Police : पुलिस महानिदेशक जो दावे कर लें, पुलिसिया इकबाल कहीं बुलंद नजर नहीं आता है। अब मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने सरेराह भून डाला। दुकान से लौटते समय घर के पास बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतक स्वर्ण कारोबारी ओम प्रकाश साह उर्फ सोनी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत गीजास मोड के पास की है। मृतक की पहचान स्वर्ण कारोबारी ओम प्रकाश साह उर्फ सोनी के रूप में की गई है। घटना के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जुटे परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दूकान से घर जाने के क्रम में मारी गोली
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम स्वर्ण कारोबारी ओम प्रकाश साह उर्फ सोनी अपनी दुकान को बंद करके घर लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए अपराधी उनपर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। स्वर्ण व्यवसायी ओम प्रकाश साह उर्फ सोनी को दो गोली लगी। गोली लगने के बाद भी वह किसी तरह अपने घर तक पहुंचे और गिर पड़े। उन्हें देखकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। वहां चीख-पुकार सुनकर उनके घर के लोग भी वहां पहुँच गये और आननफानन में उन्हें लेकर अस्पताल ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक इलाज कर कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए SKMCH मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन की सुस्ती की वजह से अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में सरैया अनुमंडल एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। हत्या के क्या कारण हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या के कारणों के सभी बिंदुओ की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें