फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य को गोली मारी; मेडिकल कॉलेज कैंपस से घर जाते समय घटना को दिया अंजाम

Sun, 10 Mar 2024 11:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के बीएससी के प्राचार्य को अपराधियों ने गोली मार दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में अपराधियों ने रविवार की देर संध्या अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के बीएससी के प्राचार्य दीपक कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घर जाने के क्रम में मारी गोली
घटना के संबंध मेंस्थानीय लोगों ने बताया कि मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी रोड नंबर 6 में दीपक कुमार सिंह का आवास है। देर संध्या वह अपने आवास पर बुलेट से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वे गंभीर अवस्था में घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें