फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेप केस में शिक्षक गिरफ्तार, बीपीएससी शिक्षिका ने लगाया था आरोप

Mon, 21 Oct 2024 10:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar : बिहार पुलिस ने एक शिक्षक को रेप केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ बीपीएससी शिक्षिका ने लिखित आवेदन दिया था, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में पुलिस ने एक शिक्षक को रेप केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एक गर्भवती बीपीएससी शिक्षिका ने आरोप लगाया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। घटना सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक की है।

विज्ञापन


एक ही मकान में किराये पर रहते थे दोनों 
 इस मामले में पीड़िता शिक्षिका ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है। थाना में दिए गये आवेदन में बताया गया है कि आरोपी शिक्षक सुमन सिंह शंकरपुर प्रखंड के हसनपुरा स्कूल में पदस्थापित है। बक्सर जिला निवासी पीड़िता सिंहेश्वर एक सरकारी स्कूल में बीपीएससी शिक्षिका है। दोनों किराये के एक ही मकान में भाड़ा पर थे। उदाकिशुनगंज भवानंदपुर वार्ड तीन निवासी शिक्षक सुमन सिंह शंकरपुर के हसनपुरा स्कूल में कार्यरत है। पीड़िता ने बताया आरोपी ने गलत काम करने की कोशिश की। किसी तरह जान बचा कर भागी व कमरा खोल कर बाहर निकली बचाओ बचाओ कर चिल्लाने लगी। इस बीच मकान मालिक का बहनोई दौड़ कर आए।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार 
घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को फोन पर दी। उसके पति ने पुराने मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक वहां पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को पुराने मकान मालिक के घर से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि शिक्षिका के शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


क्या लिखा आवेदन में 
थाना में दिए गये आवेदन बताया गया है कि शनिवार की रात शिक्षिका अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रही थी। रात के करीब 11.30 बजे दरवाजा खोल कर वह बाथरुम गई। बाथरुम उनके कमरे के बाहर में है। बाथरुम से वापस आने पर कमरे में कुछ हड़बड़ाहट की आवाज उठी। तब बिल्ली समझकर बेड के नीचे झांकी तो आरोपी शिक्षक बेड के नीचे से निकले और मेरा मोबाइल छिनकर मेरा कपड़ा खींचने लगे। इस बीच किसी तरह जान बचाकर कमरे का दरवाजा खोल कर वह बाहर निकल गई और दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया। फिर जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगी। आवाज सुनकर मकान मालिक का बहनोई दौड़कर वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपी शिक्षक को कमरा से बाहर निकाल दिया गया। बाहर निकलने पर आरोपी शिक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दिया।

आरोपी शिक्षक ने कही अपनी बात 
वहीं आरोपी शिक्षक का कहना है कि शनिवार की रात में साढ़े 9 बजे वह बाजार से अपने रूम पर लौटे थे। अंदर से मेन ग्रिल बंद था। काफी देर आवाज लगाने पर भी शिक्षिका ने गेट नहीं खोला। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद शिक्षिका ने उन पर झूठा आरोप लगा कर केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से निर्दोष है। रविवार को वह स्वयं थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस 
मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन पर केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें