फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Verma IAS : सीएम नीतीश कुमार का सीधा आदेश- जदयू में आए IAS मनीष वर्मा बने राष्ट्रीय महासचिव

Thu, 11 Jul 2024 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Manish Verma IAS : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अगला आदेश जारी किया है। उनके आदेश पर आईएएस मनीष वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मंगलवार को पटना में मनीष वर्मा को दिलाई थी पार्टी की सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरसीपी सिंह के जाने के बाद अगले नौकरशाह में रूप में आईएएस मनीष वर्मा को जनता दल यूनाईटेड में एंट्री के 48 घंटे के अंदर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पिछले महीने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राज्यसभा सांसद संजय झा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर मनीष वर्मा को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जदयू महासचिव और विधायक आफाक अहमद खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आदेश पर तत्काल प्रभाव से इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की।

विज्ञापन


राजनीति में चेहरा नया, जदयू में पुराना
ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके मनीष वर्मा ने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी। शुरू में वह ओडिशा के जिलों में डीएम रहे थे। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मूल निवासी मनीष वर्मा 2012 में  अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के तहत अपने राज्य लौट आए थे। इसके बाद से वह लगातार बिहार में ही सेवा दे रहे थे। वह पटना और पूर्णिया के जिलाधिकारी भी रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की जो जाति है, वही मनीष वर्मा की भी जाति है- कुर्मी। अफसरशाह के रूप में भी मनीष वर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आसपास ही रहे थे। नीतीश कुमार खुद कुछ कार्यक्रमों के इनके घर पर भी जा चुके थे। इस कारण जदयू में लोग उन्हें पहले से सीएम के करीबी के रूप में जानते रहे हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की अफवाह उड़ी थी
जब मनीष वर्मा की प्रतिनियुक्ति दिल्ली हो गई तो वह वीआरएस लेकर बिहार आ गए। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें दूसरे तरीके से पद और शक्तियां दीं। इसके बाद धीरे-धीरे मनीष वर्मा ने जदयू के संगठनात्मक ढांचे का अध्ययन किया। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में जदयू के अच्छे प्रदर्शन के पीछे मनीष वर्मा की अहम भूमिका थी। संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाते समय मनीष वर्मा के लिए इस तरह की अफवाह उड़ी थी, लेकिन अब सच्चाई पूरी तरह सामने आ चुकी है। मनीष वर्मा ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और गुरुवार को उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी से नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें