फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: श्रावणी मेले के लिए सरकार ने 15 लाख राशि का किया आवंटन, मंत्री दिलीप जायसवाल ने मधेपुरा में की घोषणा

Thu, 11 Jul 2024 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar: बिहार का देवघर कहे जाने वाले मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर स्थान के साथ-साथ बाबा विशु राउत धाम चौसा में भी अब राज्य सरकार द्वारा भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग पर गुरुवार को राजस्व और भूमि सुधार मंत्री ने इन दोनों जगहों पर मेला आयोजन के लिए राशि का आवंटन कर दिया।
विज्ञापन
मंत्री दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहेश्वर स्थान में श्रावणी मेला के लिए 15 लाख और बाबा विशु राउत धाम चौसा के लिए 4.50 लाख रुपए राशि का आवंटन किया गया है। दरअसल बिहार सरकार ने कुछ दिन पहले राज्य में 14 जगहों पर लगाए जाने वाले श्रावणी मेले की सूची जारी की थी। जिसमें सिंहेश्वर धाम का नाम नहीं रहने से स्थानीय लोग और श्रद्धालुओं में नाराजगी थी। इसको लेकर डीएम ने राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सिंहेश्वर स्थान को श्रावणी मेले की सूची में शामिल करने का अनुरोध किया था। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी सरकार से इसकी मांग की थी। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सिंहेश्वर स्थान पहुंचे। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद राशि के आवंटन की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि बिहार और झारखंड अलग होने के बाद सिंहेश्वर धाम मंदिर का अपना अलग महत्व है। बिहार के लिए सिंहेश्वर धाम मंदिर दूसरा बैद्यनाथ धाम मंदिर माना जाता है। राजस्व विभाग द्वारा श्रावणी मेले को लेकर बिहार के कुछ बाबा के धाम के लिए स्पेशल पैकेज का घोषणा किया था, जो कि सरकार की सूची में दर्ज है। इसके बाद उन्हें मालूम हुआ कि इसमें सिंहेश्वर स्थान का नाम नहीं है।

जानकारी मिलने पर उन्होंने बुधवार को पटना में स्पेशल बैठक बुलाकर बाबा सिंहेश्वर धाम और विशु राउत धाम चौसा को राजकीय मेला की सूची में जोड़कर कुल 19.5 लाख रुपए का आवंटन किया है। वहीं सिंहेश्वर स्थान में अतिक्रमण को लेकर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल एक्शन में दिखे। मौजूद अधिकारियों को उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सिंहेश्वर स्थान से अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए और इसके बीच में जो भी बाधक हो उन एफआईआर दर्ज करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें