फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : थानेदार का कान काट लिया; बिहार में पुलिस टीम पर हमला, जानें किस गुस्से में इतना बड़ा कांड

Thu, 09 May 2024 04:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : लूट के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, लेकिन वहां अचानक लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गये। इस क्रम में आरोपी के पिता ने थानेदार के कान काट लिए।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में वारंटी को पकड़ने गए पुलिस टीम हमला हुआ है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पिता ने थानाध्यक्ष के कान भी काट लिए। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना कटहरा थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव की है। पुलिस ने हमले में शामिल कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


लूटकांड के अभियुक्त को पकड़ने गई थी पुलिस 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मथुरापुर गांव निवास कन्हैया कुमार कटहरा थाना में लूट कांड का अभियुक्त था, जो लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कटहरा पुलिस और गोरौल पुलिस संयुक्त रूप से देर रात्रि छापामारी करने के लिए पहुंची थी। पुलिस बल ने अभियुक्त कन्हैया को गिरफ्तार कर घर से बाहर निकल ही रही थी, तभी आरोपी के पिता रामप्रवेश सिंह पुलिस वालों पर टूट पड़े और दांत काटकर सोनू कुमार को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसी दौरान भीड़ ने गोरौल थाना के चौकीदार राम सेवक राय और कौशल कुमार राय की जमकर पिटाई करते हुए अभियुक्त कन्हैया को छुड़ा लिया। तभी वहां सैकड़ो ग्रामीण जुट गये  और अभी उसके साथ मिलकर लड़ने लगे। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस बल घटनास्थल से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

पुलिस कर रही कार्रवाई 
घटना के कुछ ही घंटे बाद गोरौल थाना के पुलिस मथुरापुर गांव पहुंच आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस टीम पर हमला करने वाले उपद्रवियों की  भी पहचान कर ली गई है। अब उन तमाम उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया है कि पूरे मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे गहन पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। हमला करने में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें