विपक्षी एकता के अगुवा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के दो बड़े नेताओं को बीच कहासुनी की खबर वायरल हो रही है। दो दिग्गज नेताओं को बीच की बहस चर्चा ने बिहार की सियायत में गरमाहट ला दी है। यह नेता कोई और बल्कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी हैं। सूत्रों की मानें तो जदयू कार्यालय में पार्टी के नेताओं के बैठक के बाद दोनों वरीय नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, इस मामले में जदयू पार्टी की ओर से अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है।
सूत्रों का कहना है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास एक विधायक ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर ललन सिंह ने अशोक चौधरी से पूछा कि आप जमुई या बरबीघा किससे पूछकर जाते हैं। इस अशोक चौधरी ने कहा कि आप कौन हैं? इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई। बैठक के बाद ललन सिंह ने अशोक चौधरी को कहा कि वह जमुई और बरबीघा की राजनीति में बार-बार दखल ना दें।
इस बात की शिकायत जदयू के विधायक ने ललन सिंह से की
सूत्रों की मानें तो ललन सिंह का कहना था कि अशोक चौधरी को जमुई के प्रभारी मंत्री पद से हटाया जा चुका है फिर भी वह बार-बार जमुई क्यों जा रहे हैं? इस बात की शिकायत जदयू के विधायक ने ललन सिंह से की। कहा यह भी जा रहा है कि बरबीघा के विधायक सुदर्शन ने पार्टी नेतृत्व से मंत्री अशोक चौधरी की शिकायत भी की है।