फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जाति जनगणना के बाद भूमिहार ब्राह्मणों का सबसे बड़ा सम्मेलन; किसके साथ जाएंगे किया एलान

Sun, 05 Nov 2023 05:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : भूमिहार ब्राह्मण एकता फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की गई है। अब भूमिहार और ब्राह्मण अपना हक लेने और जवाब देने के लिए तैयार हैं।  
विज्ञापन
भूमिहार ब्राह्मण एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जातीय जनगणना एवं जातीय मंथन के बीच आज भूमिहार ब्राह्मण एकता फाऊंडेशन की ओर से बेगूसराय में एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूमिहार ब्राह्मण एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार भी शरीक हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में हर एक जाति के अपने-अपने नेता हैं और हर एक जाति के लोग अपनी-अपनी जाति के समर्थन में आगे खड़े हैं। ऐसे में भूमिहार ब्राह्मणों को भी एक होने की आवश्यकता है जिससे कि उन्हें अपना हक प्राप्त हो सके।

विज्ञापन




आंकड़ों में की गई  छेड़छाड़
भूमिहार ब्राह्मण एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देखा जाए तो हाल के दिनों में जातीय जनगणना की गई जिसमें आंकड़ों में काफी छेड़छाड़ की गई है और सिर्फ सत्ता में शामिल दो लोगों ने अपनी जाति का आंकड़ा बढ़ा चढ़ा कर दिखाया है जिससे कि सभी जातियों के हक को छोटा किया जा सके। लेकिन अब ब्राह्मण भूमिहार भी एक हो चुके हैं और अपना हक लेने के लिए एवं सरकार को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

सरकार को दी चेतावनी 
भूमिहार ब्राह्मण एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना जिस मकसद से सरकार के द्वारा कराई गई थी, वह फ्लॉप हो चुकी है और सिर्फ दो जाति को छोड़कर अन्य सभी जातियां इससे रुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इसका जवाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा। आगामी चुनाव में भूमिहार ब्राह्मण एकता के रुख के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आज सभी जातियां अपने-अपने समाज के लिए लड़ रहे हैं, ऐसे में भूमिहार जाति एवं ब्राह्मण जाति की जो बात करेगा उस दल के साथ भूमिहार और ब्राह्मण समाज के लोग रहेंगे। आशुतोष कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो सिर्फ जाति के आधार से शोषण करने की कोशिश करेगा, भूमिहार ब्राह्मण इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें